भाग 2
कंप्यूटर कई घटकों से मिलकर बना होता है- जैसे इनपुट, मेमोरी और आउटपुट डिवाइस। इनपुट डिवाइसों का उपयोग डाटा, निर्देशों और सूचना को कंप्यूटर में दर्ज करने के लिए किया जाता है। माउस, कीबोर्ड, माइक्रोफोन, जॉयस्टिक और स्केनर आज इनपुट डिवाइस के उदाहरण हैं।
कंप्यूटर को इनपुट कैसे दिया जाता है?
इनपुट डिवाइस की मदद से हम कंप्यूटर को डाटा दिया निर्देश प्रदान कर सकते हैं कंप्यूटर में डाटा दर्ज करने के लिए कीबोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है कीबोर्ड में कई प्रकार की कुंजियां मौजूद होती हैं जिनके विभिन्न कार्य होते हैं।
टाइपिंग कुंजी: इनमें अक्षर, चिन्ह, विराम चिन्ह, अंक और स्पेस बार शामिल होता है। स्पेस बार एक बड़ा-सा बटन होता है।
नेविगेशन कुंजी: नेविगेशन का अर्थ होता है स्थान का पता करना।इन कुंजियों की मदद से आप डॉक्यूमेंट, डेटाशीट, प्रेजेंटेशन या वेब पेज में दाएं बाएं घूम सकते हैं और टेक्स्ट को भी संपादित कर सकते हैं। इनमें एरो कुंजी, पेज अप, पेज डाउन, डिलीट और इंसर्ट शामिल होते हैं।
संख्या वाले कीपैड को एक केलकुलेटर की तरह बनाया जाता है कि आसानी से संख्याओं को दर्ज किया जा सके।
फंक्शन कुंजी: f1, f2, f3, f4 से लेकर f12 तक नाम वाली सभी कुंजियां को फंक्शन कुंजी कहा जाता है। प्रत्येक प्रोग्राम में इन कुंजियों का कार्य अलग-अलग होता है और इनका उपयोग विशेष कार्यों को करने के लिए होता है।
कंट्रोल कुंजी: Alt कुंजी, विंडो लोगों कुंजी, कंट्रोल कुंजी और Escape कुंजी आदि कंट्रोल कुंजियों का उदाहरण है एक विशेष कार्य करने के लिए इन कुंजियों का उपयोग अकेले या अन्य कुंजियों के साथ किया जा सकता है।
माउस क्या है और इसे कैसे उपयोग करते हैं?
माउस एक इनपुट एवं पाइंटिंग डिवाइस है इसका उपयोग कंप्यूटर में आंकड़े डालने के लिए किया जाता है।माउस का उपयोग कंप्यूटर स्क्रीन में मौजूद वस्तुओं से संपर्क करने या उन्हें चिन्हित करने के लिए भी किया जाता है माउस को हिलाने पर हमें स्क्रीन पर तीर के निशान वाला एक चिह्न दिखाई देता है जिसे "प्वाइंटर" कहते हैं। पॉइंटर डेटा और निर्देशों को प्रदान करता है ताकि इन्हें कंप्यूटर पर संसाधित किया जा सके। माउस के दो बटन होते हैं दाया और बाया। जिन पर एक क्लिक अथवा दो क्लिक करके हम कंप्यूटर को निर्देश देते हैं तथा माउस में एक स्क्रोल भी होता है, जिसे डॉक्यूमेंट या वेब पेज में आसानी से घूमने के लिए उपयोग किया जा सकता है।
आउटपुट डिवाइस के प्रकार–
आउटपुट डिवाइस का उपयोग यूजर को परिणाम दिखाने के लिए होता है। आउटपुट डिवाइस हैं- मॉनिटर, प्रिंटर, प्लॉटर स्पीकर, हेडफोन और प्रोजेक्टर।
मॉनीटर: मॉनीटर एक सबसे आम आउटपुट डिवाइस है। मॉनिटर एक स्क्रीन होता है जो टीवी के समान दिखाई देता है। यह रंगीन अथवा श्वेत श्याम भी होता है इसमें 24 पंक्तियां एवं 80 स्तंभ होते हैं। इसकी स्क्रीन पर बिंदु पाए जाते हैं जिन्हें पिक्सल कहते हैं। मॉनिटर की स्क्रीन पर शब्द, संख्या और ग्राफिक आउटपुट के रूप में दिखाई देते है।
मॉनिटर दो प्रकार के होते हैं– कैथोड रे ट्यूब (CRT) और फ्लैट पैनल डिस्पले। सीआरटी सस्ते होते हैं और इनमें चीजें ठीक से दिखाई देती हैं, लेकिन यह भारी और अधिक ऊर्जा का उपयोग करते हैं। फ्लैट पैनल डिस्प्ले वजन में हल्के और इनमें कोई चुंबकीय हस्तक्षेप नहीं होता है। इनका मूल्य सीआरटी मॉनिटर से अधिक होता है।
प्रिंटर: एक प्रिंटर कंप्यूटर से संसाधित डाटा (साॅफ्ट कापी) को प्राप्त कर उसकी हार्ड कॉपी उत्पन्न करता है। इनका अधिकतर उपयोग टेक्स्ट और चित्रों को प्रिंट करने के लिए होता है। चित्र या टेक्स्ट फाइल जिसे कंप्यूटर मॉनिटर पर दिखाती है, उन्हें सॉफ्ट कॉपी कहते हैं। जबकि उसी के प्रिंट हुए संस्करण को हार्ड कॉपी कहा जाता है।
इंकजेटर प्रिंटर, लेजर प्रिंटर और डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर के उदाहरण हैं।
प्लॉटर: यह एक विशेष प्रकार का प्रिंटर होता है जो रेखा चित्र एवं विभिन्न चित्र प्रिंट करता है। इसका प्रयोग मुख्य रूप से AUTOCAD नामक कार्यक्रम में इमारतों एवं मशीनों के रेखा चित्र बनाने में किया जाता है। इसका प्रयोग मुख्य रूप से इंजीनियर, वास्तुकार एवं मानचित्रकार करते हैं।
स्पीकर: एक स्पीकर आउटपुट डिवाइस है। जिसके द्वारा हम ध्वनियों को सुन सकते हैं। स्पीकर के बिना आप संगीत और आवाज वाली सामग्री को नहीं सुन सकते है।
हेडफोन: यह कंप्यूटर से ध्वनि के रूप में आउटपुट प्रदान करते हैं। यह स्पीकर की तरह होते हैं, लेकिन उन्हें कानों में पहना जाता है, ताकि एक समय पर केवल एक व्यक्ति ही ध्वनियों को सुन सके।
प्रोजेक्टर: एक आउटपुट डिवाइस है जो किसी टेक्स्ट या चित्र को एक समतल दीवार पर प्रदर्शित करता है। एक प्रोजेक्टर का सामान्यता उपयोग मीटिंग में या प्रेजेंटेशन बनाने में होता हैं। इसके द्वारा प्रदर्शित की गई सामग्री को एक समय पर कई लोग देख सकते हैं।
भाग 3 में कंप्यूटर की मेमोरी और कंप्यूटर की हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की अवधारणा के बारे में पढ़ेंगे।
धन्यवाद
Tags
कंप्यूटर



